Delhi, Saturday, May 4, 2024 A.D

बेईमान और बेवफा लोग पार्टियां छोड़ रहे- संजय राउत

NewsPaper

NewsPaper

published: 18 February, 2024, 04:20 PM

National
बेईमान और बेवफा लोग पार्टियां छोड़ रहे- संजय राउत
National

मुंबई: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कयास चल रहे हैं।  सूत्र दावा कर रहे हैं कि 19 फरवरी को वह अपने बेटे नकुल नाथ और कई विधायकों समेत बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। हालांकि एमपी कांग्रेस इसे केवल अफवाह बता रहे हैं। लेकिन कमल नाथ और उनके बेटे के अचानक दिल्ली आना इस आशंका को और भी प्रबल कर रहे हैं। 

सभी पार्टियों में ऐसा होता है- राउत

इसी बीच उनके बीजेपी में जाने की संभावनाओं पर संजय राउत ने भी प्रतिक्रिया दी है। राउत ने कहा कि सभी पार्टियों में ऐसा होता है। हमारे शिवसेना के लोग चले गए। एनसीपी के अजित पवार चले गए। इससे क्या ही फर्क पड़ता है। इन लोगों को लगता है कि इनके होने से पार्टी चल रही है। असल में पार्टी के कार्यकताओं और संगठन से पार्टी आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के दिनों में पार्टी छोड़कर जाने वाले लोग डरपोक होते हैं। 

 बेईमान और बेवफा लोग पार्टियां छोड़ रहे- संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि इन लोगों ने पार्टी के नाम पर धन कमाया और अब ये ईडी से डर रहे हैं। यह बेईमान और बेवफा लोग हैं और पार्टियों को छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी नहीं हार सकती थी। यह सबको पता था लेकिन लोगों को लगता है कि कमलनाथ जैसे लोगों ने इस इलेक्शन में गड़बड़ी की और कांग्रेस चुनाव हार गई। 

 

National

National Related News