Delhi, Saturday, May 4, 2024 A.D

'आप इस्लाम में सुधार नहीं लाना चाहते, बल्कि- BJP के हिंदुत्व और मुस्लिम महिलाओं को लेकर क्या बोल गए ओवैसी?

NandigramTimes

NandigramTimes

published: 26 February, 2024, 04:35 PM

National
'आप इस्लाम में सुधार नहीं लाना चाहते, बल्कि- BJP के हिंदुत्व और मुस्लिम महिलाओं को लेकर क्या बोल गए ओवैसी?
National

हैदराबाद: मोदी सरकार का दावा है कि तीन तलाक और यूनिफॉर्म सिविल कोड की वजह से मुस्लिम समुदाय की महिलाएं सशक्त बनेंगी। वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी का मानना है कि भाजपा इन मुद्दों के जरिए हिंदुत्व की राजनीति कर रही है।

एक बार फिर असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,"अब बीजेपी के लोग आए हैं, कह रहे हैं कि हम इस्लाम में सुधार लाएंगे। नहीं, आप सुधार नहीं लाना चाहते। भारत की संस्कृति क्या है?

ओवैसी ने भारत के तहजीब का किया जिक्र

उन्होंने आगे कहा, भारत एक ऐसा मुल्क है जहां लोग कई मजहब को मानते हैं। यहां कई लोग खुदा को भी नहीं मानते हैं। ये मुल्क ऐसा हैं, जहां एक जुबां नहीं हजारों जुबां बोली जाती है। ये मुल्क ऐसा है जहां एक नहीं हजारों तहजीब हैं।"

ओवैसी ने फलस्तीन का किया जिक्र वहीं, ओवैसी ने फलस्तीन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,"30 हजार फलस्तीनी शहीद हो गए हैं, 20 लाख की आबादी में 14 लाख लोग शहीद हो गए हैं। जिसे अल्लाह ने सब कुछ दिया है वो गूँगे बन कर बैठे हैं, आप सभी मासूम फलस्तीनियों के लिए दुआ करें।"

लोकसभा चुनाव से पहले सपा पर बरस पड़े ओवैसी

बता दें कि आगामी लोकसभा से पहले वो कांग्रेस, सपा समेत कई विपक्षी दलों पर भी निशाना साध रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा,"अखिलेश यादव ने भाजपा के खिलाफ 2014, 2017, 2019 और 2022 का चुनाव हारा। दरअसल, संवाददाता के सवाल पर कि क्या आपको निमंत्रण मिलेगा तो आप जाएंगे?

National

National Related News